क्या आप इंटरव्यू शिष्टाचार (Interview etiquette) के बारे में जानते हैं? यदि उत्तर “नहीं” है तो आइए जल्दी से इंटरव्यू शिष्टाचार (Interview etiquette) के उपर एक नज़र डालते हैं।
समय की पाबंदी : महत्वपूर्ण interview शिष्टाचार

आप हमेशा समय के पाबंद रहें । एक interview के लिए समय पर रहें। आप निर्धारित interview समय से 30 मिनट पहले स्थान पर पहुंच जाएं। इससे पता चलता है कि आप समय की कीमत जानते हैं।
Interview के दस्तावेज:

इंटरव्यू के लिए जरूरी सभी दस्तावेज साथ रखें, जैसे की (रिज्यूमे, फोटो, सर्टिफिकेट, communication मेल कॉपी, आदि)।
Interview के लिए जाने से पहले, आप संबंधित व्यक्ति से उन दस्तावेजों के बारे में पूछ सकते हैं जिनकी उन्हें interview के समय आवश्यकता होती है। Interview के लिए जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच करें।
वैयक्तिक सौंदर्य और स्वच्छता :
हमेशा अच्छी तरह से तैयार रहें। हमेशा याद रखें कि, “फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन।” हमेशा एक उचित बॉडी लैंग्वेज बनाए रखें। ऐसा व्यवहार न करें जैसे आप किसी बगीचे में घूम रहे हों।
इन चीजों के लिए आप हमारा पोस्ट देख सकते है, जैसे कि (https://edudaps.in/2021/07/16/first-impression/) या फिर (https://edudaps.in/2018/09/10/professional-grooming-tips/)।
Mobile का इस्तेमाल:

सलाह तो यही है कि मोबाइल का इस्तेमाल न हि करो तो बेहतर है। लेकिन किसी कारणवश आपको मोबाइल रखना पद रहा है तो इंटरव्यू हॉल में प्रवेश करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया या फिर silent mode पर रखा है।
Interview हॉल में प्रवेश करने से पहले अनुमती मांगें :
इंटरव्यू हॉल में प्रवेश करने से पहले, हमेशा दरवाजा खटखटाना और अनुमति मांगना याद रखें। बिना अनुमति के interview हॉल में प्रवेश न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि आप interviewer की गोपनीयता भंग कर रहे हों। यहां तक कि interviewer भी सोच सकता है कि आपके पास common sense या शिष्टाचार नहीं है।
हॉल में प्रवेश करने के बाद, अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ interviewer का अभिवादन करें और कुर्सी या बैठने की किसी व्यवस्था पर बैठने की अनुमति मांगें। कुर्सी को पकड़कर सीधे उस पर न बैठें।
यदि आप प्रश्न को नहीं समझते हैं, तो interviewer से प्रश्न दोहराने के लिए कहें।
यदि आपको उत्तर नहीं पता है तो आप interviwer से कह सकते हैं कि, “सॉरी सर/मैडम, मुझे उत्तर नहीं पता।” लेकिन interviewer को मूर्ख बनाने की कोशिश न करें ।
Interviewer के साथ बातचीत :
Interviewer के साथ हमेशा स्वस्थ और अच्छी बातचीत बनाए रखें। इंटरव्यू लेने वाले से किसी भी तरह की बहस न करें. इसके बजाय आप प्रासंगिक विषय पर अपने विचार रख सकते हैं। किसी भी प्रकार के अपशब्द का प्रयोग न करें।
Interview के दौरान कंपनी के बारे में अपनी शंकाओं को दूर करना:
आप उस संगठन, कार्य संस्कृति आदि में अपने जॉब प्रोफाइल के संबंध में अपनी शंकाओं को दूर कर सकते हैं।
नोट: जब भी आपने अपना Interview दिया है, तो interviewer को दृढ़ता से हाथ मिलाकर और आपके चेहरे पर मुस्कान रखकर धन्यवाद देना न भूलें ।
आपको कामयाबी मिले !!!!!!
for article in English please follow the below 👇 link

हिंदी में संक्षिप्त रूप में अच्छे से जानकारी दी है।