अंग्रेजी बोलना आसान है, लेकिन केवल यही चीज है जो आपको करने की जरूरत है और वो है “निर्धार और आपकी लगन “। यदि आप अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में थोड़ा सा बदलाव करते हैं और अपने लक्ष्य (अर्थात अंग्रेजी में बोलने) पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देते हैं, तो कोई भी बाधा आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है।
अंग्रेजी बोलना आसान है लेकिन आप अंग्रेजी समाचार देखना शुरू कीजिए।

हर दिन कम से कम कुछ समय के लिए आपको अपने स्थानीय भाषा चैनलों के समाचार देखने के बजाय अंग्रेजी समाचार चैनलों पर समाचार देखना चाहिए। इससे आपकी सुनने की क्षमता में सुधार करने के लिए निश्चित रूप से आपको लाभ होगा। यह आपको करंट अफेयर्स के बारे में जानने में भी मदद करेगा।
अंग्रेजी अखबार पढ़ना या अंग्रेजी पत्रिकाएं पढ़ना

इसी तरह आपको रोजाना एक अंग्रेजी अखबार या मैगजीन पढ़ना शुरू कर देना चाहिए।
अंग्रेजी में बोलने का अभ्यास करें।
अपने प्रियजनों के साथ अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करें। हमेशा अंग्रेजी में बातचीत करने का प्रयास करें। अंग्रेजी में बात करने में संकोच न करें।
अंग्रेजी फिल्में या टीवी कार्यक्रम देखें।

आप उपशीर्षक (subtitles) के साथ अंग्रेजी फिल्में या टीवी कार्यक्रम देखें (Recommended for beginners)। इससे आपको सुनने की क्षमता में सुधार करने में मदद मिलेगी। वैसे ही आपका कुछ मनोरंजन भी हो जाएगा।
अपना शब्द भंडार (vocabulary) बढ़ाएँ।
यह अंग्रेजी में बोलते समय आपकी मदद करेगा।
अधिकांश लोगों के मन में यह प्रश्न होगा कि, “अंग्रेजी शब्दावली को कैसे बढ़ाया जाए?”
इस प्रश्न का उत्तर है, “हर एक दिन कुछ शब्द उनके अर्थ के साथ (कम से कम पांच शब्द) सीखना शुरू कीजिए”। इसके लिए आप डिक्शनरी (सिफारिश: अंग्रेजी से आपकी स्थानीय भाषा या मातृभाषा) का उपयोग कर सकते हैं।
अंग्रेजी में डायरी लिखना शुरू कीजिए ।

हर एक दिन आप अंग्रेजी में डायरी लिखना शुरू करें। हर एक दिन आप सीखे गए शब्दों का उपयोग करके वाक्य बनाने का प्रयास करें।
अंग्रेजी संगीत सुनें :
यहां तक कि अंग्रेजी संगीत सुनने से भी आपको अपनी अंग्रेजी भाषा को सुधारने में मदद मिल सकती है।
सामाजिक मीडिया
हम में से हर कोई सोशल नेटवर्किंग साइट्स या एप्लिकेशन का उपयोग कर रहा है। लगभग सभी सोशल नेटवर्किंग एप्लिकेशन में चैट बॉक्स होते हैं। तो इस चैट बॉक्स का उपयोग करें और अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में चैट करना शुरू करें।
अंग्रेजी बोलना आसान है लेकिन पहले अंग्रेजी में सोचो।
अपनी मातृभाषा से अंग्रेजीमें सीधे शब्दों या वाक्यों का अनुवाद न करें । इससे व्याकरण संबंधी त्रुटियां होंगी। इसलिए अंग्रेजी में सोचें और अंग्रेजी में बोलें।
अंत में मुझे कहना होगा
“जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक प्रयास करें।”
आपको कामयाबी मिले !! All the best!!
